बिहार के नालंदा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नालंदा के 9वीं कक्षा की एक छात्रा ने लड़कों की ब्लैकमेलिंग से परेशान हो कर सुसाइड कर लिया है। छात्रा ने जहर पीकर इस परेशानी से निकलने का रास्ता खोजा और अपनी जान दे दी। बता दें कि 2 लड़के लड़की की अश्लील तस्वीरों के जरिए उसे काफी समय से ब्लैकमेल कर रहे थे।
इन अश्लील फोटो के बदले वो लड़कें 9वीं की छात्रा से 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। और साथ ही लड़के छात्रा के साथ दुष्कर्म और मारपीट भी धमकी दे रहे थे। लड़की ने ये बात अपने घर पर भी बताई थी, लेकिन बदनामी के डर से परिवार चुप रहा। लड़कों ने लड़की के पिता और मां के साथ भी मारपीट किया था।
आपको बता दें कि दोनों लड़के नाबालिग हैं। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। लड़की ने अपने घर पर ही जहर पिया था। पिता ने बताया कि नाराज होकर लड़की ने कमरा अंदर से बंद कर लिया था। थोड़ी देर बाद पापा मुझे बचा लो…पापा मुझे बचा लो…बोलने लगी। कैसे-जैसे दरवाजा तोड़ा तो देखा कि बेटी ने जहर पी ली थी। इसके बाद उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों के इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।
वहीं पुलिस को लड़की ने कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस सुसाइड नोट में लड़कों के नाम के साथ छात्रा ने लिखा है कि, ‘ये लोग फोटो से मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं। रेप करने की धमकी दे रहे हैं। मेरे परिवार की बदनामी हो रही है। उसने पापा और मां के साथ भी मारपीट की। उसे सजा-ए-मौत सुनाइएगा।’
मृत छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की इन लड़कों से दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। धोखे से उसने कुछ अश्लील तस्वीरें ले ली थी। उससे वो ब्लैकमेल करने लगा। 5 लाख रुपए की डिमांड की। नहीं देने पर तस्वीर वायरल करने की धमकी देता था। रविवार, 11 सितंबर की शाम को इसका विरोध किया तो दो लड़कों ने घर में घुसकर मारपीट भी की और बदनाम करने की धमकी भी दी थी।
साथ ही पिता ने जब विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। और बर्बाद कर दूंगा ऐसा कहकर फरार हो गया। इसके बाद तंग आकर लड़की ने रविवार शाम को जहर खा लिया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। सोमवार, 12 सितंबर की सुबह इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया।
आरोपी दोनों लड़के बिहारशरीफ में एक लॉज में रहते हैं। दोनों ने पहले लड़की से दोस्ती की। इसके बाद जब पिता का इलाज करवाने के लिए पटना गए तो लड़का उसके करीब आया। एक दिन दोनों काफी करीब आ गए। इसी दौरान अश्लील तस्वीरें खींच ली। कुछ दिन बाद जब ये बात किशोरी को बता चली तो वह दंग रह गई। इसके बाद दोनों से बातचीत बंद कर दिया। ये बात दोनों को नागवार गुजरी।
इसीलिए दोनों लड़कों ने किशोरी को परेशान करने लगे। अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी देते थे। इन सबसे तंग आकर किशोरी ने सुसाइड कर लिया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई चल रही है।