Heavy-Rainfall

बिहार में सक्रीय मानसून को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया जा रहा है। मानसून खत्म होने के समय में बिहार में मानसून सक्रीय हुआ है। सितंबर माह में अबतक राज्य से सभी भागों में बारिश हो रही है। कुछ जिलों में अच्छी बारिश भी हुई है। जिससे किसानों के खरीफ की फसल को काफी फायदा मिलेगा।

इस महीने की शुरुआत से ही बिहार में मानसून सक्रीय है। इसी को लेकर मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी कर लोगों को अलर्ट किया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की रिपोर्ट में बताया गया है कि पटना और नालंदा के लोग अगले तीन घंटों तक सावधान रहें। दोनों जिलों में तीन से चार घंटों के बीच वज्रपात और मेघगर्जन होगा। जिससे जानमाल का नुकसान हो सकता है।

इसके साथ ही विभाग के मुताबिक दोनों जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश भी होगी। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए आगाह किया है। बीते शनिवार को भी उत्तर बिहार के कई जिलों में बरिश हुई। मुजफ्फरपुर और आस पास के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई जिससे शहरी क्षेत्र में जलजमाव हो गया।

इससे पहले शुक्रवार को भी पटना समेत सूबे के दर्जनभर जिलों में बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। सबसे अधिक भागलपुर में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Join Telegram

Join Whatsapp