Dalai-Lama

बिहार का गया जिला इन दिनों दलाईलामा के आगमन की तैयारियों में लगा हुआ है। बोधगया में दलाईलामा के आगमन का समय अब नजदीक आता जा रहा है। तकरीबन 1.5 साल बाद दलाईलामा बोधगया आ रहे हैं। कोरोना महामारी कारण उनका बोधगया आना संभव नहीं रहा है। हालांकि, इससे पहले वह अक्सर दिसंबर में ज्ञान की धरती बोधगया पर आते रहते थे।

बोधगया आने पर दलाईलामा अक्सर प्रवचन भी देते रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि 20 दिसंबर को दलाईलामा बोधगया में आ जाएंगे और जनवरी तक प्रवास पर रहेंगे। इसी दौरान 29, 30 और 31 दिसंबर को वह प्रवचन देंगे। उनका प्रवचन विश्व की 20 भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।

बताया गया है कि विश्व के 50 देशों के श्रद्धालु अपने दलाईलामा का प्रवचन सुनेंगे। यही नहीं 50 देशों के करीब 60 हजार श्रद्धालु बोधगया में दलाईलामा का प्रवचन सुनने आने वाले हैं। दलाईलामा तिब्बती में प्रवचन देंगे जिसका तकनीक के माध्यम से तत्काल विभिन्न भाषाओं में ट्रांसलेशन कर श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाएगा। इसके श्रद्धालु के पास यंत्र का होना अनिवार्य है। जो यंत्र विभिन्न बौध मठों द्वारा मुहैया कराया जाता है। या फिर श्रद्धालु खुद अपने पास रखते भी हैं।

इसके अलावा उनके प्रवचन को हिंदी, अंग्रेजी समेत 20 भाषाओं में एफएम रेडियो पर भी सुनाया जाएगा। बीस भाषाओं में मुख्य रूप से इंडोनेशियन, जर्मन, रसियन, स्पेनिश, मोलिस, कोरियन, फ्रांसीसी, चीनी, वियतनामी, हंगरी, नेपाली, लद्दाखी, जापानी, मंगोलियन,तिब्बतियन व थाई भाषा शामिल है। दलाई लामा का प्रवचन कार्यक्रम बोधगया के कालचक्र मैदान में होगा।

Join Telegram

Join Whatsapp