बिहार के सोनपुर मेले में घूमने के लिए लोग दुनियाभर से बिहार आते हैं। विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला शुरू हो चूका है। इस मेले में बड़े और बच्चों के लिए बहुत कुछ है। लेकिन इसी बीच रविवार, 20 नवंबर को इसी विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेले में बड़ा हादसा हो गया। सोनपुर मेला लगा एक झूला टूट गया। जिसमें 6 लोग सवार थे।
झूला टूटने से 6 लोग जमीन पर गिर गए। इस हादसे में सभी 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। जिसे पटना रेफर किया गया है। वहीं, पांच लोगों का सोनपुर में इलाज चल रहा है।
बता दें कि रविवार होने के कारण मेले में काफी ज्यादा भीड़ थी। लेकिन जैसे ही यह हादसा हुआ मेले में भगदड़ मच गई। जिस वजह से मेले में काफी भीड़ जुटी थी। लोगों के मुताबिक झूला सेक्टर में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान मेले में लगे सबसे बड़े झूले का व्हील सेट टूट गया। उसके टूटने से 6 लोग नीचे आ गिर गए।
इसके बाद आनन-फानन में झूला रोका गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इसमें से 5 घायलों को वहीं भर्ती कराया गया। जबकि गंभीर रूप से झुलसे अमन खान को पटना रेफर किया गया है। झूला टूटने की आवाज सुनकर झूला सेक्टर में हड़कंप मच गई। लाेग दौड़कर मौके पर पहुंचे। किसी तरह से झूले को रोका गया।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घायलों में रुख़सार खानम (31 वर्ष) पति मो.शहजाद, गिरीश कुमार (55 वर्ष) पिता सुरेश प्रसाद, अमन खान (19 वर्ष) पिता अली ईमाम, अमन खान (18 वर्ष) पिता वाहिद खान, रत्नेश कुमार(18 वर्ष) पिता हरे राम सिंह और राम विनोद प्रसाद राय( 60 वर्ष) पिता राजदेव राय हैं।