समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी 80 सीटों पर हराने का चौकाने वाला दावा दिया है। उन्होंने भाजपा पर चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप भी लगाया। ये सब बातें कोलकाता में सपा की बैठक के बाद बोलै गया। अखिलेश ने कहा – “भाजपा वालों को जब वोट की जरूरत होती है, तब वे वादे करते हैं। बीते दिनों में लोगों के खर्च और बेरोजगारी बढ़ी है। लेकिन उन्होंने (भाजपा ने) चुनाव से पहले किया गया कोई वादा पूरा नहीं किया है।”
आगे राज्य भर में चल रहे गठबंधन के बारे में बोले की सभी पार्टी एक साथ मिल कर ऐसा कर दिखा सकती है। उन्होंने कहा, “कई राज्यों के मुख्यमंत्री ऐसा गठबंधन बनाने की कोशिश में हैं, जो साथ काम कर सके। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ऐसी कोशिश कर रहे हैं, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी इसी प्रयास में हैं।” अखिलेश ने कहा कि गठबंधन के नाम पर बाद में फैसला होगा।
उत्तर प्रदेश है भाजपा का अंत
आगे उत्तर प्रदेश को भाजपा का अंत बताया। यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जो भाजपा को रोक सकता है, क्योंकि उसके पास सबसे ज्यादा सीटें हैं। हम उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराएंगे। पूरा देश सपा की ओर देख रहा है। और भाजपा पर आरोप भी लगाया की वो बड़े कॉरपोरेट घरानों के लिए काम कर रही है। डीजल-पेट्रोल या एलपीजी की कीमतें हों या कीमतों में वृद्धि हो इन सभी चीज़ो के लिए सरकार को दोषी ठहराया।
और ख़ास तौर पर कांग्रेस को भी सलाह देते हुए कहा की भाजपा को 2024 चुनाव में हराना जरूरी है, इसलिए कांग्रेस और अन्य पार्टियों को अपनी भूमिका तय करनी चाहिए।