Kangana PM
Kangana PM

सोशल मीडिया पोस्ट्स के साथ ही साथ कंगना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म धाकड़ को लेकर भी चर्चा में हैं। लेकिन अब मध्य प्रदेश में उन्हें धाकड़ की शूटिंग रोके जाने की धमकी मिल रही है। पूरा मामला एमपी के बैतूल का है जहां के कांग्रेस नेता ने कहा है कि कंगना किसानों के खिलाफ किए अपने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए माफी नहीं मांगती हैं तो धाकड़ की शूटिंग नहीं होने देंगे। 

कंगना ने अब ट्विटर को बैन करने पर अपनी राय रखी है और इस बार उन्होंने अपने मन की बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक भी पहुंचाई है। दरअसल कंगना रनौत ने ट्विटर पर लिखा,’ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, जो गलती पृथ्वीराज चौहान ने की थी वो बिलकुल मत करना, उस गलती का नाम था माफी। ट्विटर कितनी भी माफी मांगे बिलकुल माफ मत करना। वे भारत में गृह युद्ध के लिए साजिश रच रहे।’ अपने ट्वीट के साथ ही कंगना ने #BanTwitterInIndia का भी इस्तेमाल किया है। याद दिला दें कि इससे पहले कंगना ने ट्विटर छोड़कर कू ऐप पर शिफ्ट की बात भी कही थी।

वहीं इस पूरे मामले पर कंगना रनौत ने एक खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा था, ‘मुझे नेतागिरी में कोई इंट्रेस्ट नहीं है, मगर लगता है कि कांग्रेस मुझे नेता बनाकर ही छोड़ेगी।’ गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब कंगना किसी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले भी कई अलग अलग मुद्दों को लेकर कंगना चर्चा में रह चुकी हैं।