DIG
DIG

रूपसपुर थाना क्षेत्र के शर्मा पथ में शांति एन्कलेव अपार्टमेंट हैं। तेजपुर में तैनात SSB के DIG के सी विक्रम का फ्लैट इसी अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर 401 नंबर है। अगल-बगल के लोगों का कहना है कि सोमवार की सुबह जब वह उठे तो देखा दरवाजा बाहर से बंद था। यह देख वह डर गए और गार्ड को फोन किया। गार्ड ने आकर फ्लैट के बाहर की कुंडी खोली तो देखा गया कि DIG के फ्लैट 401 का ताला टूटा हुआ था। लोग घर में झांककर देखे तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना DIG को दी।

चोरों ने तीन कमरों में चोरी की। हर कमरे का ताला तोड़ा और फिर आलमारी और बॉक्स को पूरी तरह से खंगाल लिया। परिजनों के अनुसार चोर 5 लाख से अधिक के कैश और जेवरात चुरा ले गए। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि घटना के बाद वे अपने फ्लैट को बंद कर कहीं जाने से डरने लगे हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और रात्रि गश्ती तेज करे। घटना को अंजाम देने के पहले चोरों ने अगल-बगल के फ्लैट को बाहर से बंद कर दिया था।

DIG केसी विक्रम को सूचना मिली तो वह तत्काल पटना पुलिस के आला अफसरों को फोन किए। इसके बाद पुलिस अपार्टमेंट पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी सूचना दी, जिसके बाद पूरी टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज को भी खंगाल रही है।