corona-virus
corona-virus

Bihar Covid-19 Update: राज्य के 40 जिलों में से सबसे अधिक प्रभावित राजधानी पटना में कोविड-19 के 967 नए मामले सामने आए हैं. प्रदेश में इस महामारी की वजह से अब तक 3670 लोगों की मौत हुई है.

पटना. बिहार में कोविड-19 संक्रमण (Covid-19 Infection) से 77 और मरीजों की मौत हो जाने से शुक्रवार को राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 3670 हो गई. बिहार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोविड-19 के 7,494 नये मामले सामने आये. हाल तक राज्य में एक दिन में 10,000 से अधिक व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाये जा रहे थे. राज्य के 40 जिलों में से सबसे अधिक प्रभावित पटना (Patna) में कोविड-19 के 967 नये मामले सामने आये. जिले में अभी तक कोविड-19 के 1.32 लाख मामले सामने आये हैं.

राज्य में अभी तक ठीक हुए लोगों की संख्या 5.44 लाख है और उपचाराधीन मामले जो करीब एक सप्ताह पहले एक लाख से अधिक थे अब कम होकर 89,563 हो गए हैं. ठीक होने की दर अब 85.64 प्रतिशत है जो कि एक सप्ताह पहले करीब 77 प्रतिशत थी. राज्य में अभी तक 88.37 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है.

कल के मुकाबले आंकड़ों में कमी

बिहार में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को कोरोना के आंकड़े में गिरावट आई है. शुक्रवार को जहां कोरोना से 90 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 7752 नए केस सामने आए थे. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पटना समेत कई जिलों में महामारी की वजह से मौतें दर्ज की गई थी. लेकिन शनिवार को इन आंकड़ों में अप्रत्याशित रूप से गिरावट आई है. इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती नजर आ रही है.


चंपारण में 320 नये मामले सामने आए

राज्य में बुधवार दोपहर चार बजे से बृहस्पतिवार अपराहन चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के जो 7752 नए मामले सामने आए, उनमें प्रदेश की राजधानी पटना के सबसे अधिक 1485 मरीज हैं. इस दौरान अररिया में 179, अरवल में 79, औरंगाबाद में 163, बेगूसराय में 173, भागलपुर में 147, भोजपुर में 69, बक्सर में 103, दरभंगा में 101, पूर्वी चंपारण में 139, गया में 233, गोपालगंज में 67, जमुई में 61, जहानाबाद में 62, कटिहार में 143, खगड़िया में 106, किशनगंज में 149, लखीसराय में 53, मधेपुरा में 144, मधुबनी में 206, मुंगेर में 192, मुजफ्फरपुर में 211, नालंदा में 551, नवादा में 112, पूर्णिया में 409, रोहतास में 112, सहरसा में 277, समस्तीपुर में 243, सारण में 232, शेखपुरा में 99, शिवहर में 61, सीतामढ़ी में 50, सीवान में 142, सुपौल में 325, वैशाली में 437 तथा पश्चिम चंपारण में 320 नये मामले सामने आये.