corona in bihar
recovery rate improves in bihar

24 घंटे जितने नए मामले आ रहे हैं उससे कहीं ज्यादा ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है। रविवार को 24 घंटे में 120271 लोगों की जांच कराई गई है जिसमें 6894 नए मामले आए हैं। इस दौरान 14202 लोगों कोरोना संक्रमण के बाद ठीक हुए हैं। राज्य का पॉजिटिविटी रेट तेजी से गिर रहा रहा है

बिहार में कोरोना की रफ्तार तेजी से थम रही है। 24 घंटे जितने नए मामले आ रहे हैं उससे कहीं ज्यादा ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है। रविवार को 24 घंटे में 120271 लोगों की जांच कराई गई है जिसमें 6894 नए मामले आए हैं। इस दौरान 14202 लोगों कोरोना संक्रमण के बाद ठीक हुए हैं। राज्य का पॉजिटिविटी रेट तेजी से गिर रहा रहा है जिससे रिकवरी का रेट बढ़ रहा है। पॉजिटिविटी रेट 5.7% है तो रिकवरी रेट 87.89% पहुंच गया है।

24 घंटे में कोरोना की रफ़्तार

  • रविवार को कुल 120271 लोगों की जांच हुई
  • 24 घंटे में 6894 नए मामले आए
  • राज्य में अब तक कुल 651909 नए मामले आए हैं
  • अब तक कुल ठीक होने वालों की संख्या 572987 है

24 घंटे में 89 लोगों की जान गई

कोरोना संक्रमितों की संख्या तो घट रही है लेकिन मौत का खतरा नहीं टल रहा है। रविवार को 24 घंटे में 89 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 18 मौत पटना में हुई है। मौत का आंकड़ा हर जिले में पहले की तरह ही चल रहा है। इसमें कहीं से कोई अंतर नहीं आ रहा है। मौत का आंकड़ा घटने के बजाए हर दिन बढ़ रहा है।

24 घंटे में थमी कोरोना की रफ्तार

  1. अररिया – 236
  2. अरवल – 66
  3. औरंगाबाद -81
  4. बांका – 39
  5. बेगूसराय – 270
  6. भागलपुर – 169
  7. भोजपुर – 52
  8. बक्सर – 49
  9. दरभंगा – 127
  10. पूर्वी चंपारण – 297
  11. गया – 381
  12. गोपालगंज – 188
  13. जमुई – 167
  14. जहानाबाद – 42
  15. कैमूर – 10
  16. कटिहार – 205
  17. खगड़िया – 124
  18. किशनगंज – 178
  19. लखीसराय – 80
  20. मधेपुरा – 179
  21. मधुबनी – 267
  22. मुंगेर – 155
  23. मुजफ्फरपुर – 192
  24. नालंदा – 193
  25. नवादा – 64
  26. पटना – 1103
  27. पूर्णिया – 221
  28. रोहतास – 72
  29. सहरसा – 194
  30. समस्तीपुर – 331
  31. सारण – 228
  32. शेखपुरा – 33
  33. शिवहर – 59
  34. सीतामढ़ी – 89
  35. सीवान – 169
  36. सुपौल – 240
  37. वैशाली – 180
  38. पश्चिमी चंपारण – 138