हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष मांझी के सरकारी आवास में आग लग गई है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए उनके आवास पर पहुंच गए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने या नुकसान को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।












































