गुरूवार को राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में हुए दीक्षांत समारोह में बिहार के सीएम नितीश कुमार ने कहा की वे जल्द ही बिहार में 60,000 नए पुलिसकर्मियो की बहाली करने जा रहे हैं। फिलहाल राज्य में पुलिसकर्मियों की संख्या 80,000 है। बिहार में जल्द ही इस नंबर को बढाकर 1 लाख 40 हज़ार करने की तैयारी है। सीएम नितीश ने कहा की राज्य में बढ़ती जनसंख्या के हिसाब से पुलिस बल को भी बढ़ाने की आवश्यकता है। समाज में शांति के लिए पर्याप्त पुलिस बल ज़रूरी है। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा की राज्य में जितनी महिला पुलिस कर्मी हैं उतनी देश में कहीं नहीं है।
राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी (बीपीए) में गुरुवार को पुलिस अवर निरीक्षक 2018 बैच के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नितीश कुमार मुख्य अतिथि थे। अवसर पर मुख्यमत्री ने कहा की पहले थानों की क्या स्थिति हुआ करती थी इससे सब वाकिफ हैं। हाल इतने बेहाल थे की थाने में गाड़ियां तक नहीं होती थी। हमने हर थाने में कम से कम दो गाड़ियां का प्रबंध कराया है। थानों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया जा रहा है। थानों का अच्छे से निर्माण कराया जा रहा है। झारखंड के अलग होने के बाद पुलिस अधिकारियो के प्रशिक्षण का एक भी केंद्र नहीं, लोगों ने हमें मौका दिया तो बिहार में पुलिस अकादमी के निर्माण का निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य भर में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी। उनकी सहूलियत के लिए सभी इंतज़ाम पुरे कर लिए गए हैं। दीक्षांत समारोह के समापन के बाद मुख्यमंत्री ने अवर निरीक्षकों को बढ़ाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की अब आपका प्रशिक्षण पूरा हो गया है। पुलिस अपने दायित्वों को अच्छे से निभाए। हम यहां कामो का शिलान्यास करने नहीं आये बल्कि कामो को अंजाम तक पहुंचाने आये हैं। सीएम नितीश कुमार ने अकादमी में चल रहे कामो का भी निरिक्षण किया।