वर्ष 2014 का रिजल्ट कुछ इस तरह रहा जो देश कि जनता की एकता को दर्शाने में कामयाब हो सका। जब बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रभावशाली जीत हासिल कर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। वह भारत के 15वें और वर्तमान प्रधानमंत्री। मोदी लगातार दो बार भारत के प्रधानमंत्री बने हैं और गैर कांग्रेस पीएम के तौर पर सबसे लंबा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। उन्होंने साल 2014 में पहली बार और फिर 2019 में दूसरी बार भाजपा की तरफ से ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
अब यह तो हो गई नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की कहानी। चलिए अब आपको उनके निजी जीवन से परिचय करवाते हैं।
नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 में हुआ था। माता हीराबेन मोदी और पिता दामोदरदास मोदी के छह बच्चो में तीसरे भाई बहनों के बीच नरेंद्र मोदी तीसरी संतान है। गुजरात के एक छोटे से शहर, वाडनगर में पैदायशी के बाद अपनी शुरुवाती पढ़ाई पूरी की। बचपन से ही कुछ अलग करने की चाह रखने वाले नरेंद्र मोदी को शुरुवात में अपने पिता संग स्टेशन पर चाय बेचना पड़ा था। वह वक्त था जब वह अपनी खुद की पहचान, खुद की तलाश कर रहे थे। जीवन में क्या करना चाहते है, क्या हासिल करना चाहते हैं, इन बातों का सवाल ढूंढ रहे थे।
मोदी जी के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। अपने परिवार का समर्थन करने के लिए उन्होंने कई कठिनाइयों और बाधाओं का सामना किया था। लेकिन फिर उन्होंने अपने चरित्र और साहस की ताकत से उन्होंने सभी चुनौतियों का डट कर सामना किया और अवसरों में बदला। आगे चल कर वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े और देश की सेवा में लग गए। यही वह दौर था जब उन्हें पहचान मिली। और फिर वह देश में लगे इमरजेंसी के वक्त से राजनीति में घुस गएं।
सं 1975 के दौरान उन्हें गुजरात “लोक संघर्ष समिति” के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। जिसके बाद से वह अटल बिहारी बाजपाई के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। साल 2001 में उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। फिर उनके राजनीतिक जीवन में एक बड़ा मोड़ आया। साल 2002 के गुजरात में हुए गोधरा कांड के बाद से उनकी जीवन अलग प्रकार से आगे बढ़ी। उसी के बाद से साल 2004 में आए भयानक भूकंप के बाद से गुजरात में भीषण तबाही हुई थी। जिसके बाद से अपने राज्य गुजरात को पुनः विकसित करने और उसे एक प्रतिरूप में बाकी राज्यों के लिए प्रकट किया। और फिर वह 2001 से लेकर 2014 तक लगातार मुख्यमंत्री बने रहे थे। जो की देश में अब के सबसे लंबे समय तक राज्य सरकार बनाए रखने का रिकॉर्ड है। इसके बाद से वह 2014 में वाराणसी से सांसद भी बने थे। और तो और फिर वह लोकसभा से पूर्ण बहुमत हासिल कर देश के 15वें प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।
प्रधानमंत्री बनने के पहले एवं प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वह भारत देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य करते आ रहे हैं। नरेंद्र मोदी! एक ऐसी सख्शियत जो देश और विदेश, सभी जगह अपने नाम और काम के लिए प्रसिद्ध है। आज वह देश की युवाओं के लिए एक “स्टाइल आइकन” भी है। भारत में अब तक की सबसे शक्तिशाली केंद्र सरकार बनाने वाले व्यक्ति है नरेंद्र मोदी। एक उज्जवल भविष्य के रूप में देश को देखने और दिखाने के लिए जाने जाते है नरेंद्र मोदी।