murder scene
murder scene

बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा। एक तरफ़ केंद्र सरकार की निकाली गई एनसीआरबी (NCRB) रिपोर्ट के मुताबिक बिहार अपराध के मामले में टॉप-5 राज्यों में शुमार है। ऐसे में राज्य में आय दिन बढ़ते अपराध को देख रिपोर्ट की बात भी सच साबित हो जाती है। फिलहाल ताज़ा मामला मंगलवार की रात, पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोठिया से आई है। जहां अज्ञात अपराधियों ने एक कपड़ा दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी है।

जानकरी के अनुसार, गंभीर हाल में पड़े कपड़ा दूकानदार को पहले अस्पताल भेजा गया। मगर वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद से पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में रख लिए और फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यह जानकारी मिली है कि मृतक दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोठिया का रहने वाला था। जिसमे उसके नाम की पहचान, रोहन कुमार उर्फ दिनेश के रूप में की गई है।

मृतक के परिवार वालो ने इस बात की पुष्टि की है कि रोहन रोजाना की तरह मंगलवार के दिन सुबह सवेरे अपने कारोबार के लिए निकला था। पुरे दिन काम करने के बाद देर रात दूकान बंद करके वह वापस अपने घर को लौट रहा था। इसी दौरान घर से थोड़ी दूर पर पहले से घात लगाए कुछ अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया, इस बिच एक गोली सीधा उसके सिर में जा लगी। और घटना को अंजाम देते ही अपराधी तुरंत फ़रार हो गए। बुरी हालात में पड़े हुए कपडा व्यवसायी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस प्रशासन अपराधियों को ढूँढ़ने में लगी है।