कहते है की हर कोई अपने आप में खास होता है। हर किसी की एक अलग पहचान होती है। यही पहचान हर किसी को एक दूसरे से अनोखा और अलग बनाता है। इसी अनोखी पहचान के साथ तुर्की की एक महिला ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स (Guinness Book Of World Records) बना लिया है। दरअसल, तुर्की की रूमेसा गेलगी (Rumeysa Gelgi) का नाम दुनिया की सबसे लंबी महिला के रूप में दर्ज हुआ है।
24 साल की रूमेसा की हाइट 7 फ़ीट 0.7 इंच है। रुमेसा को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा ‘दुनिया की सबसे लंबी जीवित महिला ‘ के रूप में पुष्टि की गई है। उनकी इतनी ज्यादा हाइट का कारण दरअसल एक दुर्लभ बीमारी है। रुमेसा एक जेनेटिक डिसऑर्डर वीवर सिंड्रोम (Weaver syndrome) से ग्रसित हैं। इस सिंड्रोम से पीड़ित लोगों की लंबाई असामान्य रूप से बढ़ती रहती है। इस सिंड्रोम के कारण उन्हें चलने के लिए व्हीलचेयर या फिर वॉकिंग फ्रेम का सहारा लेना पड़ता है।
#EsOficial I Rumeysa Gelgi de Turquía es la actual mujer más alta del mundo. Al día de hoy Rumeysa mide 215.16 cm 🇹🇷 Bienvenida a la familia de #GWR pic.twitter.com/a8vAmAUnvL
— Guinness World Records LatAm (@gwr_es) October 13, 2021
गौरतलब है कि साल 2014 में रूमेसा ने दुनिया की सबसे लंबी जीवित किशोरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था। अपनी लंबाई के कारण उन्हें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रूमेसा को अपनी लम्बाई के कारण स्कूल से लेकर कॉलेज तक में लोगों के ताने सुनने को मिलते रहे, लेकिन इन सबने रूमेसा को और मजबूत बनाया।
‘Honsla Rakh’ New Song : लोगों पर चढ़ा Punjab की Sherni का ‘Saroor’