किसी भी देश या राष्ट्र का भविष्य वहाँ के छात्रों पर ही निर्भर करता है। छात्र ही अपने मेहनत से देश की गरिमा को आगे लेकर जाते हैं। दुनियाभर में हर वर्ष 15 अक्टूबर को World Students’ Day यानी की ‘विश्व छात्र दिवस’ मनाया जाता है। ये दिन भारत के मिसाइल मैन के नाम से विख्यात और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम (Dr APJ Abdul Kalam)के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। यह उनके सम्मान में 2010 से पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है।
Tribute to the People's President Dr. APJ Abdul Kalam on his birth anniversary. A dreamer and an achiever, he inspired Indians across generations. Also, extend greetings to my young friends on #WorldStudentsDay. pic.twitter.com/c8i4pE8y3i
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) October 15, 2021
इस दिन से जुड़ी कुछ रोचक बातें
• संयुक्त राष्ट्र ने कलाम की कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प का सम्मान करने के लिए 2010 में 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस के रूप में घोषित किया, जिसमें उनका उल्लेखनीय जीवन शामिल था।
• कलाम ने अपने उपदेशों के माध्यम से छात्रों को स्वयं का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनने के लिए शिक्षण और प्रेरणा देने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
• इस दिन का उद्देश्य शिक्षा और छात्रों के प्रति कलाम के प्रयासों को स्वीकार करना है।
• ए.पी.जे अब्दुल क्लाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को धनुषकोडी, रामेश्वर तमिलनाडु में हुआ था। उनका पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम था।
• डॉ कलाम एक महान शिक्षक, प्रख्यात वैज्ञानिक और भारत के 11वें राष्ट्रपति थे।
• डॉ. कलाम को ‘पीपल्स प्रेसीडेंट’ (People’s President) के तौर पर भी जाना जाता है।
• वह सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण एक आदर्श शिक्षक थे, जो मानते थे कि शिक्षक समाज के निर्माता हैं, और छात्र भविष्य हैं।
• उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न, वीर सावरकर पुरस्कार और रामानुजन पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
• उन्होंने मुख्य रूप से DRDO (Defence Research and Development Organisation) और ISRO (Indian Space Research Organisation) में एक वैज्ञानिक और विज्ञान प्रशासक के रूप में अपने जीवन के 40 वर्ष समर्पित किया।
• डॉ कलाम ने 1998 में भारत के पोखरण-द्वितीय परमाणु परीक्षणों में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक, तकनीकी और राजनीतिक भूमिका निभाई।
• कलाम ने 27 जुलाई, 2015 को IIM-Shillong में एक लेक्चर देने के दौरान अंतिम सांस ली, जब वह गिर गए और कार्डियक अरेस्ट से उनकी मृत्यु हो गई।
• इस साल के World Students’ day का थीम “Learning for people, planet, prosperity and peace” है।
रावण-कुंभकरण और मेघनाद के साथ जलेगा कोरोना का पुतला