दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस महामारी ने सबको अपने चपेट में ले लिया है। इसकी वजह से सारे देश में स्थिति बदल सी गयी है। इस बीमारी को मद्देनज़र रखते हुए वैक्सीन बनाना बेहद ही ज़रूरी हो गया था। अब कोरोना महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में भारत जल्द ही बहुत बड़ी उपलब्धी हासिल करने वाला है। दरअसल, भारत बहुत जल्द ही वैक्सीनेशन के मामले में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाला है। इसी ख़ुशी का जश्न मनाने के लिए एक थीम सॉन्ग लॉन्च किया गया है।
यह थीम सांग हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने लांच किया है। इस ऑडियो-विजुअल गाने को संगीतकार और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित कैलाश खेर (Kailash Kher) ने प्रोड्यूस किया और गाया है। ये गाना सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि जागरूक करने के लिए भी बनाया गया है। इस गाने को Oil & Gas PSUs ने प्रोड्यूस किया है।
देश में 97 करोड़ से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है। वैक्सीनेशन का 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही देश भर के तमाम सार्वजनिक स्थलों पर जैसे रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों, हवाई अड्डों, बस अड्डों पर एक ही साथ ये थीम सॉन्ग सुनाई देगा। भारत एक महान राष्ट्र है जहां दुनिया अपनी क्षमता और उपलब्धियों को पहचानती है।