जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में बिहार के एक लाल ने अपनी जान गवां दी है। दरअसल, श्रीनगर के ईदगाह इलाके में बिहार के एक कामगार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस कामगार की पहचान बिहार के अरविंद कुमार साह (Arbind Kumar Sah) के तौर पर हुई है। एक पिस्टल वाले आतंकवादी के गाड़ी के पास रुकने और पॉइंट-ब्लैंक रेंज पर गोली मारने के बाद अरबिंद ने अपने दुखद अंत का सामना किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
https://twitter.com/IPRD_Bihar/status/1449421352234991618/photo/1
इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार (Nitish Kumar) ने 2 लाख रुपये की सहायता राशी की घोषणा की है। इसके साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने इस घटना काफी दुखद बताया है।
अरविंद अपने घर में इकलौता कमाने वाला था। वो जम्मू-कश्मीर में गोलगप्पे की दुकान चलाता था। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। सकी ख्वाहिश थी कि ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाकर वो अपने परिवार की जरूरतों को पूरी कर सके। इस घटना के बाद अरविंद कुमार को श्री महराजा हरि सिंह अस्पताल (Shri Maharaja Hari Singh Hospital) ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।