dhamaka-Trailer




Kartik Aryan की मच अवेटेड फिल्म ‘Dhamaka’ का ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखने में कामयाब हुआ है। कार्तिक की इस फिल्म को ले कर उनके फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब इंतजार का वक़्त ख़त्म हुआ। फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ के साथ साथ फिल्म रिलीज़ का डेट भी सामने आ गया है। जैसा की शुरू से पता था कि यह फिल्म OTT Platformm Netflix पर रिलीज़ की जाएगी। वैसे ही यह फिल्म अगले महीने की 29 तारीख यानी 29 November को Netflix पर रिलीज़ की जाएगी।

Kartik Aryan इस फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म के नाम जैसे ही कार्तिक अपनी एक्टिंग से ‘धमाका’ करते दिख रहे हैं। Dhamaka के ट्रेलर के शुरुआत में कार्तिक के RJ के रूप में दिखते हैं। जिसमें उनके शो के दौरान एक फ़ोन कॉल आता है जिसमें वह व्यक्ति बताता है कि वो Sea-Link को उड़ने वाला है। और जैसे ही Sea-Link पर एक धमाका होता है। और यहीं से शुरू होती है फिल्म ‘Dhamaka’ की धमाकेदार कहानी जो अर्जुन पाठक के जीवन को हिलाकर रख देती है।

फिल्म में Kartik के अपोजिट Mrunal Thakur को कास्ट किया गया है। फिल्म में दोनों पति-पत्नी के किरदार में Journalist का रोल अदा करते दिखेंगे। इस फिल्म को राम माधवानी ने डायरेक्ट किया है। ये वहीं फिल्म है जिसकी शूटिंग कार्तिक ने 10 दिनों में पूरा किया था। जिसके लिए कार्तिक ने 20 करोड़ की मांग की थी।