24 सितंबर से शुरू हुए बिहार पंचायत चुनाव अपने चौथे चरण में पहुंच चूका है। आज, 20 ऑक्टूबर को बिहार पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 36 जिलों के 53 प्रखंडों में वोट डाले जा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक आज सुबह 7 बजे से शाम के 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया शुरू रहेगी। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने उम्मीदवार के लिए वोट देंगे।
मतदान प्रक्रिया को लेकर आयोग ने पूरी तैयारी की है। इस चरण में 36 जिलों के 53 प्रखंडों में कुल 11,318 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 62 लाख 80 हजार से अधिक मतदाता अपने मनपसंद उम्मीदवार को चुनेंगे। इनमें 32 लाख 96 हजार से अधिक पुरुष और 29 लाख 84 हजार से अधिक महिला मतदाता के साथ 216 अन्य मतदाता शामिल हैं।
चौथे चरण के मतदान के दौरान कटिहार के सालेपुर में एक बूथ पर टेबल और कुर्सी तक नहीं है। वहां फर्श पर EVM रख वोटिंग प्रक्रिया कराई जा रही है। वहीं, खगड़िया में सुबह से हल्की बारिश हो रही है। जिसके वजह से पीपरपांती गांव में प्लास्टिक ओढ़कर मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बारिश के बावजूद भी मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
वहीं बक्सर के इटाढ़ी में मतदान करने के बाद बूथ के पास बैठे ग्रामीणो पर पुलिस द्वारा शिकंजा कसने पर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ लोगों ने बूथ पर कुछ देर के लिए हंगामा और नारेबाजी की।














































