घर की साफ़-सफाई करना सबसे मुश्किल काम है। इसी काम को आसान करने के लिए एप्पल (Apple) ने एक पोलिशिंग क्लोथ (Polishing Cloth) लॉन्च किया है। इस पोलिशिंग क्लोथ से यूजर्स डिवाइस के डिस्प्ले को आराम से साफ कर सकते हैं। फ़िलहाल ये क्लॉथ चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि इसका दाम चौंकाने वाला है। एप्पल ने इस पोलिशिंग कपड़े की कीमत करीब 1900 रुपये रखी है। यह पॉलिशिंग क्लॉथ एक कोने में Apple के सिग्नेचर logo के साथ आता है।

यह कपड़ा किसी भी Apple डिस्प्ले को “सुरक्षित और प्रभावी ढंग से” साफ करेगा। यह लगभग सभी Apple उत्पादों के साथ संगत है, जिसमें iPhones, iPads और MacBooks शामिल हैं। ये क्लॉथ बेहद सॉफ्ट और नॉन-एब्रेसिव है। इससे नैनो-टैक्सचर ग्लास वाले डिवाइस भी साफ़ हो सकते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में ऑर्डर किये जाने के बाद, Apple US वेबसाइट पर पॉलिशिंग क्लॉथ पहले से ही स्टॉक से बाहर है।
इसकी इतनी कीमत के कारण सोशल मीडिया पर इसका काफ़ी मज़ाक बन रहा है। एक यूजर ने लिखा, “Apple का पॉलिशिंग क्लॉथ जारी। जब आप ₹49900 से शुरू होने वाली नई Mac Books देखें तो अपनी आँखें सुखाने के लिए इस्तेमाल करें।”













































