तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। आंध्र प्रदेश में तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर का प्रबंधन करने वाली ट्रस्ट Tirumala Tirupati Devasthanams (TTD) ने 22 अक्टूबर से विशेष दर्शन के लिए टिकटों की बिक्री शुरू करने का ऐलान किया है। ‘Special Entry Darshan’ के टिकट तीर्थयात्रियों के लिए सुबह 9 बजे से बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे। प्रत्येक टिकट की कीमत 300 रुपये है।

इस कदम से तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। इसमें 8 और 16 दिसंबर के दर्शन टिकट जारी नहीं किए गए हैं, क्योंकि ये दिन तिरुचनूर मंदिर में पंचमी तीर्थम और तिरुमाला में धनुरमासम की शुरुआत के साथ मेल खाते हैं। COVID-19 सावधानियों के हिस्से के रूप में, TTD ने तीर्थयात्रियों से दर्शन का लाभ उठाने के समय कुछ अनुरोध किये हैं, जिसमें से दोनों डोजेज के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या फिर दर्शन की तारीख से 72 घंटे के भीतर एक नेगेटिव कोविड-19 सर्टिफिकेट दिखाना ज़रूरी है।

तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए टिकट ऐसे बुक करें

➤तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) की आधिकारिक वेबसाइट https://tirupatibalaji.ap.gov.in/ पर जाएं।
➤यह पेज TTD के नोटिस पर लेकर जायेगा।
➤यहाँ पर हाइपरलिंक Special Entry Darshan (Rs.300) पर टिकट बुक करने के लिए क्लिक करें।
➤यह आपको उस पेज पर भेज देगा जहां आप डिटेल्स भर सकते हैं और प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।