ICC T20 World Cup का आगाज़ होते ही लोगों को जिस दिन का इंतजार था वो इंतजार अब बस कुछ घंटों में खत्म होने वाला है। क्योंकि ICC T20 World Cup 2021 में भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ खेलने वाला है। IND vs PAK मैच के तारीख की घोषणा के साथ ही लोगों के बीच इस दिन को लेकर अलग ही जूनून सा हो गया है। लेकिन 24 ऑक्टूबर को यानी आज भारत में भी एक मैच खेला जाएगा। जो हर घर की छत पर होगा। वो है करवा चौथ का है जहाँ एक तरफ दुबई में IND vs PAK का मैच खेला जायेगा वही दूसरी तरफ भारत में इस मैच के एक भी ओवर मिस न हो जाए उसके लिए पतियों का उनकी पत्नियों से जंग छिड़ेगा।
IND vs PAK का मैच भारत और पाकिस्तान दोनों ही जगहों पर बड़े गौर से देखा जाता है। यहां एक एक बॉल के एक एक चौके-छकों और विकेट पर पटाखे की गूंज सुनाई देती है। ICC T20 World Cup में आज भारत-पाकिस्तान एक दूसरे के खिलाफ शाम 7.30 बजे दुबई में भिड़ेंगे। इससे पहले दोनों कट्टर प्रतिद्वंदी साल 2007 में पहली बार इस मेगा टूर्नामेंट में आमने सामने आए थे। इसके बाद दोनों टीमें 5 बार टी-20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ खेल चुकी है। और हर बार भारतीय शेरों से पाकिस्तानियों ने मुंह की खायी है।
आपको बता दें कि जब पहली बार भारत और पाकिस्तान साल 2007 में आमने सामने आये थे। तब के मैच में और आज के होने वाले मैच में कुछ खिलाड़ी आज भी उस वक़्त के हैं जिन्होंने भारत को जीत दिलाने में अपनी भूमिका निभाई थी। खिलाड़ियों में रोहित शर्मा और शोएब मलिक हैं। जिन्होंने 2007 से लेकर 2021 तक सफर तय किया है।












































