कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अपना काम करते है, लेकिन उन्हें हमेशा से यही ख्वाहिश रहती है की उनकी प्रतिभा की लोग सरहाना करे। ये सरहाना उन्हें दर्शकों के प्यार और पुरस्कार की रूप में भी मिल सकता है। फ़िल्मी जगत का सबसे महत्वपूर्ण पुरस्कार ऑस्कर (Oscar) है, जिसके लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस बार 94वें ऑस्कर के लिए भारत से तमिल फिल्म ‘कूझांगल’ (Koozhangal) को चयनित किया गया है। इसे 15 सदस्यीय जूरी ने चुना।
विनोथराज पीएस (Vinothraj PS) द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक शराबी पिता और उसके बेटे के बीच के रिश्ते पर आधारित है। शराबी पिता अपनी पत्नी से मारपीट करता है, जिससे तंग आकर उसकी पत्नी घर छोड़कर चली जाती है। फिर वो पति अपने बेटे के साथ, अपनी पत्नी को ढूंढकर वापस लाने की यात्रा पर निकल पड़ता है। इसमें नए कलाकार चेल्लापंडी (Chellapandi) और करुथथदैयां (Karuththadaiyaan) हैं।
इस ऑस्कर में जाने के लिए मलयालम फीचर नयट्टू (Nayattu), तमिल फिल्म मंडेला (Mandela), फिल्म निर्माता शूजीत सरकार की सरदार उधम (Sardar Udham), विद्या बालन-स्टारर शेरनी (Sherni), फरहान अख्तर की तूफान (Toofan), कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक शेरशाह (Shershaah) और मराठी फिल्म गोदावरी (Godavari) सहित कुल 14 फिल्में दौड़ में थीं। 2021 के लिए यह ऑस्कर अवॉर्ड्स इवेंट 27 मार्च, 2022 को लॉस एंजिल्स में आयोजित किया जाएगा।










































