67th National Film Awards समारोह में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को देश के प्रतिष्ठित सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। थलाइवा को फिल्म इंडस्ट्री में 5 दशकों से उनके बेमिसाल योगदान के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है। रजनीकांत को यह अवार्ड देश के Vice President M. Venkaiah Naidu ने दिया। इस सामान कोप्राप्त करते वक़्त स्टेज पर Vice President और Rajnikant के साथ साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहे।
साथ ही इस खास मौके पर थलाइवा की पत्नी लता, बेटी सैंदर्या और दामाद धनुष भी मौजूद रहे। आपको बता दें की इसी समारोह में धनुष को भी फिल्म ‘असुरन’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। थलाइवा के परिवार के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहा। दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होने क्ले बाद रजनीकांत ने अपनी विनिंग स्पीच में कई लोगों के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि ‘मैं प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड को पाकर बहुत खुश हूं। माननीय केंद्र सरकार को मेरा शुक्रिया। मैं ये अवॉर्ड अपने मेंटर, मेरे गुरु के बालाचंदर को समर्पित करता हूं। इस लम्हे में मैं उन्हें आभार के साथ याद करता हूं और मेरे भाई सत्यनारायण गैकवाड जो मेरे पिता जैसे ही है, जिन्होंने मुझे महान वैल्यू और आध्यात्म के साथ बड़ा किया है। कर्नाटक में मेरे दोस्त, बस ट्रांस्पोर्ट ड्राइवर, मेरे सहकर्मी- राजबहादुर। मैं बस कंडक्टर था, उन्होंने मेरे एक्टिंग टैलेंट को पहचाना और मुझे सिनेमा ज्वाइन करने के लिए प्रोत्साहित किया’।










































