साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) और हम सभी की देवसेना आज 40 साल की हो गईं हैं। अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने एक बड़ा ऐलान करते हुए अपने फैंस को गिफ्ट दिया है। दरअसल, उन्होंने अपने अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट की है। हालाँकि अभी इस फिल्म का नाम नहीं बताया गया है पर यह फिल्म महेश बाबू पी (Mahesh Babu P) डायरेक्ट करेंगे।
इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने एक शॉर्ट क्लिप भी साझा किया है। इस साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, “जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाओं और प्यार के साथ, मुझे आप सभी के लिए अपनी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। मेरी अगली फिल्म डायरेक्टर महेशबाबूपी और यूवीक्रिएशन्स ऑफिशियल के साथ है।”
इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। इस फिल्म को यूवी क्रिएशन्स प्रोडक्शन (UV Creations) कंपनी प्रोड्यूस कर रही है। हालाँकि अनुष्का 2005 से तेलुगु और तमिल उद्योगों में काम कर रही हैं, लेकिन वह एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर “बाहुबली” फिल्म फ्रैंचाइज़ी के साथ एक भारतीय स्टार बन गईं, जिसमें उन्होंने देवसेना की भूमिका निभाई थी।










































