students-result

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने ऑनलाइन मोड में UG और PG कोर्सेज़ के लिए ICAR AIEEA के Rank Card 2021 को जारी कर दिया है। छात्र अपने रैंक कार्ड को ICAR के ऑफिसियल वेबसाइट icarexam.net पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर अपने कोर्स वाइस रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही ICAR ने AIEEA काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। छात्र को इसकी भी जानकारी वेबसाइट पर जा कर प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे करें Rank Card डाउनलोड :

सबसे पहले छात्र ऑफिसियल वेबसाइट icarexam.net पर जाएं।
होमपेज को स्‍क्रॉल कर Rank Card के लिंक पर क्लिक करें।
अब UG, PG अथवा PhD रैंक कार्ड के लिंक पर छात्र क्लिक करें।
अब अपना लॉगिन डिटेल्‍स भर कर सब्मिट करें।
अब आपका रैंक कार्ड स्‍क्रीन पर आ जाएगा।
भविष्य के लिए छात्र अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर, एक कॉपी अपने पास रख लें।

रैंक कार्ड

काउंसलिंग डेट

ऑफिसियल वेबसाइट के जरिये जारी शेड्यूल के अनुसार, ICAR AIEEA Counselling 2021 के लिए रजिस्‍ट्रेशन 17 नवंबर से शुरू होगी। जो आने वाले 22 नवंबर को बंद होगी। च्‍वाइस भरने की लास्‍ट डेट 23 नवंबर है। काउंसलिंग सेशन में भाग लेने के लिए छात्रों को रैंक कार्ड डाउनलोड करना जरूरी है। पहला सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 26 नवंबर को जारी किया जाएगा। दूसरे और तीसरे राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 08 दिसंबर और 22 दिसंबर को जारी किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए छात्र ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।