Home crime ठगी के लिए साइबर अपराधी अब ले रहे हैं पैनकार्ड का सहारा

ठगी के लिए साइबर अपराधी अब ले रहे हैं पैनकार्ड का सहारा

ताजा मामला रांची का है। जहां साइबर अपराधी अब पैन कार्ड को निशाना बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। अपराधी पैनकार्ड अपडेट करने का झांसा देकर बैंक खाते से रुपए उड़ा ले रहे हैं।

झारखंड के रांची के किशोरगंज के रहने वाले एक युवक रमाकांत चंद्राकार को साइबर अपराधियों ने पैनकार्ड अपडेट करने का लिंक भेजकर उनके खाते से 95 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। इस संबंध में किशोरगंज इरगु टोली निवासी रमाकांत चंद्राकार ने हिंदपीढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

रमाकांत के अनुसार बीते पांच फरवरी को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसके बाद एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। उसने कहा कि उनका पैनकार्ड अपडेट करना है। भेजे गए लिंक को डाउनलोड कर लें और उसमें मांगी जा रही सभी जानकारी भर दें।जैसे ही रमाकांत ने मोबाइल में आए लिंक को डाउनलोड किया। उनके खाते से पहले 45 हजार और कुछ देर बाद 50 हजार रुपए की निकासी हो गई। उन्होंने जब उस मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह स्वीच ऑफ आने लगा। तब जाकर उसे समझ में आया कि साइबर फ्रॉड ने उसे अपना शिकार बना लिया।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version