Gaya News

ऐसे तो गया को ज्ञान की धरती के नाम से जाना जाता है। लेकिन गया से आ रही एक खबर से ऐसा लग रहा है कि इस ज्ञान की धरती पर अज्ञानता हावी हो रही है। क्योंकि महज 500 रुपयों के लिए एक बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उत्तर दिया है। और मां की हत्या को बेटे ने ईंट से अंजाम दिया है।

आपको बता दें कि देर शाम की यह घटना गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नगर की है। इधर इस घटना से आक्रोशित हुए गांव वालों ने मां की हत्या करने वाले लड़के की पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। और फिर पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में आरोपी के नाना ने ही उसके खिलाफ रविवार, 13 नवंबर की देर रात शिकायत की है। आरोपी की उम्र 18 वर्ष के करीब बताई जा रही है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ उसके नाना नाथो मंडल ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

उधर, गांव वालों ने बताया कि संदीप मंडल के पिता घर से बाहर गए हुए थे। करीब 5 बजे मां-बेटे के बीच बहस हो रही थी। मां-बेटे के बीच घर के बाहर ही बहस हो रही थी। बताया जाता है कि संदीप मां से पैसा मांग रहा था। पैसे देने से उसकी मां सुनीता देवी ने इनकार कर दिया था। बहस के दौरान ही जैसे उसकी मां पलट कर आंगन की ओर से जाने लगी तो संदीप ने पीछे से ईंट उठा कर सिर पर मार दिया।

जिससे उसकी मां मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। पड़ोस के घरों की महिलाएं पूरी वारदात को देख रही थीं। उन्होंने शोर मचाया तो पूरा गांव संदीप के घर पर जमा हो गया और संदीप को पकड़ लिया और उसकी धुनाई भी कर दी। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ उसे थाने लेकर चली गई। साथ ही शव को भी अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Join Telegram

Join Whatsapp