कानपूर के राम बाग इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। जहां आईपीएल मैच देखने के दौरान पति-पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई है। गुरुवार, 19 मई की सुबह जब मृत बेटे और बहु के छत पे सोये पिता नीचे उतरे तो उनके होश उड़ गए। उनके सामने उनके बेटे और बहु का खून से लत पत शव देखने को मिला। दिल दहलाने वाला ये मंजर देखते ही पिता के मुँह से चीख निकल गयी।
मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना, ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी, डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति व फोरेंसिक टीम पहुंची। फिलहान मामले की जांच पड़ताल जारी है। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना ने कहा कि घटना बहुत गंभीर है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना के खुलासे के लिए तीन टीम लगाई गई हैं। जल्द मामले में खुलासा कर लिया जायेगा
बता दें, राम बाग निवासी मृतक शिवम तिवारी (27) और उनकी मृत पत्नी रूबी (25) बुधवार रात टीवी पर आईपीएल मैच देख रहे थे। शिवम के पिता दीप तिवारी ने पुलिस को बताया की वो भी वहां मौजूद थे और लगभग 11.30 बजे घर की छत पर सोने चले गए। और जब सुबह लगभग 6:30 बजे के करीब वो नीचे उतरे तो उन्होंने बेटे और बहु दोनों के लहूलुहान शव देखे।
शिवम का अर्धनग्न शव के बगल में ही रुबी का शव मौजूद था। दोनो के सिर विपरीत दिशा में थे। पुलिस ने घर से एक स्टील का तसला बरामद किया है जिसमे लाल रंग का पानी था। आशंका जताई जा रही है की हत्यारे ने उसमें खून से सने हाथ या फिर हथियार धोया गया है।














































