sexual-harrasment

बिहार के गोपालगंज में एक लड़के ने अपनी चिकनी चुपड़ी बातों से नाबालिग लड़की को प्‍यार के जाल में फंसाकर सीमा पार नेपाल ले गया और वहां एक कोठे पर बेच दिया। कोठे पर महीनों लड़की का शोषण होता रहा। एक दिन किस्मत का साथ पाकर वह लड़की किसी तरह अपराधियों के चंगुल से बचकर अपने घर लौट आई।

घर आने के बाद लड़की ने पूरी बात अपने परिवार वालों को बताई। सारी बातें सुनने के बाद घरवालों ने महिला थाने पर शिकायत की जहां मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने विशंभरपुर बाजार के रहने वाले संजय पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

लड़की के मुताबिक लड़का उसे गोपालगंज से पहले उत्तर प्रदेश के तमकुही ले जाया गया था। वहां से उसे नेपाल ले जाया गया। कुचायकोट इलाके की रहने वाली इस लड़की की उम्र 16 साल है। संजय पटेल ने उसे अपनी प्‍यार भरी बातों के जाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा दिया और महीनों शारीरिक शोषण करता रहा। चार महीने पहले उसने लड़की को यूपी के तमकुही में 35 हजार रुपये में एक मानव तस्कर के हाथों बेच दिया। वहां से लड़की को नेपाल ले जाया गया। लड़की के मुताबिक नेपाल के कोठे पर उसे 1.5 लाख रुपये में बेच दिया गया।

कोठे पर लड़की को एक कमरे में बंद रखा गया था। सिर्फ खाने-पीने के लिए उसे निकाला जाता था। इस दौरान लड़की पर एक नेपाली महिला को दया आ गई। उसने उसे दो हजार रुपए की मदद की और भागने का रास्‍ता बताया। लड़की किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची। इसके बाद परिवारवाले उसे लेकर थाने गए।

Join Telegram

Join Whatsapp

Loading