Home crime आजमगढ़ में श्रद्धा वाकर जैसा हत्याकांड, कुएं में मिले लड़की के शव...

आजमगढ़ में श्रद्धा वाकर जैसा हत्याकांड, कुएं में मिले लड़की के शव के टुकड़े

दिल्ली में हुए श्रद्धा वाकर हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ (Azamgarh) में एक और ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक महिला के शव को काट कर दूर-दूर फेंक दिया गया। आजमगढ़ पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिम पट्टी गांव से मृतक आराधना प्रजापति (Aradhana Prajapati) का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि मामले के मुख्य आरोपी प्रिंस यादव (Prince Yadav) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के बयान के अनुसार, मृतक के शरीर के अलग-अलग हिस्सों को दो अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया है, जिसमें खोपड़ी एक तालाब में मिली है, जो कुएं से 6 किमी की दूरी पर है, जहां से कटे हुए शरीर के बाकी हिस्सों को बरामद किया गया था। यह कथित हत्या 10 नवंबर को हुई थी, जबकि मृतक का शव 15 नवंबर को कुएं में मिला था।

पुलिस के बयान के मुताबिक, मृतक महिला के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि वह 10 नवंबर से लापता थी। 15 नवंबर को स्थानीय पुलिस को एक महिला के शरीर के अंग कुएं में मिले, जिसका सिर गायब था। जब पुलिस से संपर्क किया गया, तो परिवार ने आंशिक रूप से मृतक की पहचान की पुष्टि की, लेकिन खोपड़ी गायब होने के कारण उन्हें यकीन नहीं हुआ।

इसके बाद 19 नवंबर को पुलिस ने एक प्रिंस यादव को हिरासत में लिया, जो मृत लड़की का पूर्व प्रेमी था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के बाद प्रिंस ने इस बात को कुबूला है की वो इस अपराध में शामिल था। इसके बाद पुलिस प्रिंस को अपराध स्थल पर ले गई और उसकी पहचान पर ही पुलिस को मृत महिला का सिर कुएं से करीब छह किलोमीटर दूर एक तालाब से बरामद करने में सफलता मिली।

पुलिस के मुताबिक, प्रिंस को पुलिस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया था, जब उसने उस जगह से भागने की कोशिश की, जहां पुलिस उसे लापता महिला का सिर बरामद करने के लिए ले गई थी। उनके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं। घटना का एक अन्य आरोपी प्रिंस का मौसेरा भाई सर्वेश यादव फरार है। इस अपराध में कुल नौ लोग शामिल रहे हैं, या तो महिला की हत्या की साजिश को अंजाम देने में या फिर दोषियों को शरण देने में।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी का मृतका से दो साल पहले संबंध था। महिला की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी जब प्रिंस देश से बाहर थे। शादी की बात पता चलने पर आरोपी देश लौट आया और महिला की हत्या की साजिश रची। एसपी ने बताया कि प्रिंस ने मंदिर जाने के नाम पर उसे बाहर ले जाकर गन्ने के खेत में गला दबा कर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने सर्वेश यादव (Sarvesh Yadav) के साथ मिलकर लकड़ी के डंडे पर रखकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। उसने बाकी हिस्सों को कुएं में फेंक दिया, और सिर को उसके कपड़ों के साथ एक तालाब में फेंक दिया।

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सबकुछ बरामद कर लिया है। मृतक के कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। जिस लकड़ी के लट्ठे पर घटना हुई है, उसे बरामद कर लिया गया है। फील्ड से साक्ष्य कलेक्ट किया गया है। कुल नौ आरोपी हैं, जिनमें से एक प्रिंस यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा आरोपी प्रिंस के चाचा का बेटा सर्वेश यादव फरार है। 25 हजार रुपये के पुरस्कार की भी घोषणा की गई है। मामले की आगे की जांच चल रही है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version