Model और Actoress Poonam Pandey अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट और बयानों की वजह से सुर्ख़ियों में रहती है। लेकिन आज पूनम अपने पोस्ट और बयानों की वजह से सुर्ख़ियों में नहीं है। बल्कि अपने पति की वजह से सुर्ख़ियों में बानी हुई हैं। जी हां, पूनम के पति Sam Bombay को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने Sam की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी देते हुए बताया है कि पूनम पांडे की शिकायत पर उनकी गिरफ्तारी की गयी है।
मुंबई पुलिस के पास पूनम ने शिकायत दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने अपने पति पर घरेलु हिंसा का आरोप लगाया था। पति के ऊपर शिकायत दर्ज करवाने के बाद पूनम पांडे अस्पताल में भर्ती हो गई है। बताया जा रहा है कि पूनम के सिर, आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि IPC की धाराओं में Sam के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि Sam को इससे पहले भी पत्नी पूनम की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। सितंबर 2020 में पूनम ने Sam के ऊपर Molest करने और मारपीट करने का आरोप लगाया था जिसके बाद उन्हें Goa से गिरफ्तार किया गया था।