तमिलनाडु (Tamil Nadu) के त्रिची (Trichy) में एक 16 साल की लड़की को प्रेम प्रस्ताव ठुकराना भारी पड़ गया है। प्रेम प्रस्ताव से इनकार करने पर 22 वर्षीय व्यक्ति ने 16 वर्षीय लड़की को 14 बार चाकू मारा। चाकू मारने वाले शख्स की पहचान केसवन (Kesavan) के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
त्रिची के अथिकुलम (Athikulam) की रहने वाली लड़की 11वीं कक्षा में पढ़ति थी। परीक्षा खत्म करने के बाद पीड़िता अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रही थी, तभी आरोपी केसवन ने उसे रेलवे ओवरपास के पास रोक दिया।
केशवन कथित तौर पर लड़की का पीछा कर रहा था। पीड़िता के एक रिश्तेदार ने बताया कि केशवन को जून 2021 में उसी लड़की के अपहरण के लिए Protection of Children from Sexual Offences Act, 2012 (POCSO) के तहत पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वह हाल ही में जेल से रिहा हुआ था।
चाकू मारने से पहले आरोपी ने लड़की से कहा था कि वह उससे प्यार करता है। लेकिन लड़की के मना कर दिया तो केशवन ने उसे 14 बार चाकू मार दिया। इसके बाद वह चाकू को मौके पर छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने बच्ची को गिरते देखा और उसके शरीर से खून बहता देखा तो उन्होंने उसे फौरन पास के अस्पताल ले गए। फिलहाल लड़की का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस घटना के बारे में करूर कांग्रेस सांसद (Karur Congress MP) जोतिमणि (Jothimani) ने ट्वीट कर कहा कि, यह सुनकर वह स्तब्ध थीं कि एक छात्रा को 14 बार चाकू मारा गया था। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) से बात की थी जिन्होंने बताया कि केसवन को गिरफ्तार करने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया था।
जोतिमणि ने ट्वीट में लिखा, “हम हर बार इस तरह के अत्याचार होने पर परेशान होते हैं, लेकिन हम इससे उबर जाते हैं। इस तरह के अपराध केवल इस धारणा से पैदा होते हैं कि एक महिला केवल एक शरीर है जिसे बिना किसी आत्म-विवेक वाले पुरुष से सहमत होना चाहिए। समाज में इस तरह की व्याप्त मानसिकता को शिक्षा के साथ-साथ कठोर दंड के माध्यम से बदला जाना चाहिए।”
बता दें कि, मंगलवार 31 मई की देर रात 14 बार चाकू मारने वाला आरोपी केशवन रेलवे ट्रैक पर मृत पाया गया। जैसे ही पुलिस ने केशवन को पकड़ने के लिए 3 पुलिस की टीम का गठन किया। टीम इलाके में फैल गयी। टीम को मणप्पराई के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव के बारे में सुचना मिली। पुलिस ने लाश को देखा तो उन्हें केशवन को मरा पाया। जिसके बाद पुलिस ने केशवन के पिता को शॉ की पहचान के लिए बुलाया। जिसके बाद केशवन के शव की पहचान हुई।