सोशल मीडिया पर कल से ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ट्रेन पैसेंजरों द्वारा एक चोर को चलती ट्रेन की खिड़की से लटकाया जा रहा है। और इस वीडियो पर लोग अपनी प्रक्रिया दे रहे हैं और इसे काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो बिहार के बेगूसराय का है।
जहां चलती ट्रेन की खिड़की से मोबाइल चुराने की कोशिश में एक चोर की जान पर बन आई। जैसे ही इस चोर ने स्टेशन छोड़ रही ट्रेन की खिड़की में हाथ डालकर एक यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की, यात्री ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दूसरे यात्री ने भी चोर का दूसरा हाथ पकड़कर खींच लिया। इस बीच ट्रेन स्टेशन से बाहर निकल गई और चोर खिड़की से लटका रह गया। करीब 15 किमी तक यात्रियों ने उस मोबाइल चोर को ऐसे ही लटकाए रखा।
बता दे कि पैसेंजरों से चोर को ट्रेन की खिड़की से बेगूसराय के साहेबपुर कमाल स्टेशन से लटकाए ले गए। इस बीच ट्रेन चलती रही और वीडियो में साफ दिख रहा है कि चोर लगातार पैसेंजरों से मिन्नत कर रहा कि हाथ टूट जाएगा भइया… नहीं तो मर जाएंगे भइया। लेकिन यात्रियों ने उसे नहीं छोड़ा।
बाद में खगड़िया स्टेशन पर उसे GRP के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक का नाम पंकज कुमार है। वह बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
इधर यात्रियों के मुताबिक मेमू ट्रेन जैसे ही बेगूसराय के साहेबपुर कमाल स्टेशन से आगे बढ़ी, वह प्लेटफार्म के आखिरी छोर पर ट्रेन की खिड़की में हाथ डालकर मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगा। तभी एक यात्री ने उसका हाथ पकड़ लिया। उसकी मदद के लिए आसपास के पैंसेजर्स ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए। वीडियो में दिख भी रहा है कि युवक कह रहा है कि हाथ टूट जाएगा भैया, जान बचा लीजिए भैया।












































