Rape
Rape

सिल्क सिटी के नाम से मशहूर बिहार के भागलपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है जो लोगों को पैथोलॉजी में जाने से रोक देगी। भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा की रहने वाली एक महिला ने पैथोलॉजी संचालक जांबाज उल्लाह अंसारी पर दुष्कर्म करने का और अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला ने इसे लेकर इशाकचक थाना में केस दर्ज करवाया है।

पीड़ित महिला का कहना है कि भागलपुर के नेत्रहीन विद्यालय के पास उस आरोपी का पैथोलॉजी है। वहीं पर इस पैथोलॉजी संचालक ने महिला के साथ साल 2019 में पहली बार दुष्कर्म किया था। महिला ने बताया कि वह ब्लड जांच करवाने गई थी। तभी पैथोलॉजी संचालक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जिससे महिला बेहोश हो गई और फिर उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी बताया कि उसके बाद कई बार उस व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है।

पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर 52 हजार रुपए भी लिए है। महिला ने यह भी बताया कि जब वह अपनी बेटी से मिलने कोलकाता गई तो आरोपी वहां पर भी पहुंच गया और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। और जब महिला ने इस बारे में आरोपी की पत्नी को बताया तो आरोपी की पत्नी अपने पति का पक्ष लेने लगी। और साथ ही पीड़ित महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपशब्द लिखकर पोस्ट भी किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के भाई को इस पूरी घटना की जानकारी है।

फिलहाल इशाकचक थाना पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। दुष्कर्म के आरोपी जांबाज उल्लाह अंसारी की पत्नी ने पिछले साल अक्टूबर महीने में पति के अपहरण का केस भी दर्ज करवाया था। उसने बताया कि 8 अक्टूबर को उसके पति का अपहरण कर लिया गया था। महिला ने बताया कि उसके पति का एक महिला के साथ अवैध संबंध था और उनका अपहरण कर उनकी शादी कराने की कोशिश आरोपी कर रहे हैं। उस वक्त आरोपी की पत्नी ने 14 लोगों पर आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था।

Join Telegram

Join Whatsapp