Home Education RRB ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में हुए 5 बड़े बदलाव, पढ़ें पूरी...

RRB ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में हुए 5 बड़े बदलाव, पढ़ें पूरी जानकारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती की चयन प्रकिया में पांच बड़े बदलाव किए हैं। RRB ने नोटिस कर बताया कि आवेदनों की संख्या अत्यधिक होने के चलते सीबीटी दो चरणों में होगा। सीबीटी-1 पहले जारी किए गए पैटर्न के मुताबिक ही होगा। आरआरबी ने सीबीटी-2 का पैटर्न भी जारी कर दिया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने मॉर्क्स नॉर्मलाइजेशन के फॉर्मूले में भी बदलाव किए हैं।

नोटिस में कहा गया है कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 23 फरवरी से शुरू होगी। लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

आधिकारिक नोटिस

चयन प्रक्रिया में हुए 5 बदलाव

  • रिजल्ट का फॉर्मूला बदला गया – सीबीटी का रिजल्ट मार्क्स को नॉर्मलाइज्ड करके ही निकाला जाएगा। आरआरबी ने नोटिफिकेशन में जो नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला बताया था, उसमें बदलाव किए गए हैं।
  • एक पद का नाम बदला – आरआरबी ने ग्रुप डी कैटेगरी के अंतर्गत आने वाले असिस्टेंट प्वाइंट्समैन पद का नाम अब प्वाइंट्समैन कर दिया है।
  • रिवाइज्ड पोस्ट पैरामीटर जारी किया।
  • डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन में वैकेंसी जितने उम्मीदवार ही बुलाए जाएंगे – आरआरबी द्वारा दूसरा बदलाव ये है कि डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए अब वैकेंसी जितने उम्मीदवार ही बुलाए जाएंगे। पहले कहा गया था कि 1.05 गुना (कुल वैकेंसी का) उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  • 15 गुना अभ्यर्थी किए जाएंगे पास – आरआरबी ने कहा है कि ग्रुप डी भर्ती की सीबीटी-1 परीक्षा में वैकेंसी के 15 गुना अधिक अभ्यर्थी पास किए जाएंगे। ये अभ्यर्थी सीबीटी-2 में शामिल होंगे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version