NIMCET

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, NIT जमशेदपुर ने NIMCET 2022 (National Institute of Technology Master of Computer Applications Common Entrance Test) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने NIMCET परीक्षा के लिए रजिस्टर किया है और जो NIT NIMCET की परीक्षा देने वाले हैं वे अपना एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट nimcet.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

NIT जमशेदपुर 20 जून, 2022 को विभिन्न केंद्रों पर NIMCET 2022 प्रवेश परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा के बाद, एनआईटी द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, NIMCET 2022 रिजल्ट 5 जुलाई, 2022 को उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

एनआईटी अगरतला, इलाहाबाद, भोपाल, जमशेदपुर, कुरुक्षेत्र, रायपुर, सुरथकल, तिरुचिरापल्ली और वारंगल जैसे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान की विभिन्न शाखाओं में कंप्यूटर एप्लीकेशन, एमसीए कार्यक्रम के मास्टर्स में प्रवेश के लिए एनआईएमसीईटी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है।

ऐसे आना एडमिट कार्ड डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nimcet.in पर जाएं।
‘Download Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
आपका NIMCET 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेना न भूलें।

Direct Link – Admit Card

Join Telegram

Join Whatsapp