UPSC-23rd-Ranker-Aashish-Kumar

संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC द्वारा UPSC 2021 का फाइनल रिजल्ट 30 मई को जारी कर दी गयी है। जिसमें श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है। इस बार के रिजल्ट में टॉप 10 में ऊपर से लगातार 4 लड़कियों ने बाजी मारी है। 30 मई को जारी हुए रिजल्ट में बिहार के बच्चों ने भी बाजी मारी है। पटना के आशीष ने UPSC के IAS की परीक्षा में पूरे देश में 23वां स्थान प्राप्त किया है। पटना सिटी के बिस्कोमान कॉलोनी निवासी और पेशे से इंजीनियर आशीष ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर पटना शहर का नाम रौशन किया है।

बेटे आशीष की इस उपलब्धि से जहां उनके माता-पिता खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, वही मोहल्ले वासियों में भी जश्न का माहौल है। पूरे मोहल्ले के लोग आशीष के माता-पिता को मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं देने में जुटे नजर आ रहे हैं। आशीष फिलहाल अपने दोस्तों के साथ बैंगलोर में हैं और अगले दो दिनों के अंदर वह अपने घर आने वाले हैं।

माता पिता बताते है कि आशीष बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। साल 2011 में केशव सरस्वती विद्या मंदिर, भागवत नगर, से मैट्रिक की परीक्षा पास की, वहीं 2013 में केशव सरस्वती विद्या मंदिर, मरचा मर्ची, से उन्होंने प्लस टू की। जिसे उन्हें 99% अंकों के साथ पास किया। साल 2013 में आशीष का चयन आईआईटी के लिए हो गया, जहां वर्ष 2017 में उन्होंने बीएचयू बनारस से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद आशीष ने 3 वर्षों तक पुणे के एक MNC कंपनी “सिटी कारपोरेशन” में नौकरी करी।

कंपनी में काम करने के बाद आशीष ने यूपीएससी की तैयारी को लेकर नौकरी छोड़ दी, और अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में पूरे देश में 23 वां स्थान प्राप्त कर एक कृतिमान स्थापित कर दिया। शेखपुरा जिले के बरबीघा में आईटीआई कॉलेज के संचालक पिता हरेंद्र कुमार और माता माधुरी कुमारी ने बताया कि बेटे आशीष ने उनके सपनों को साकार कर दिया है।

Join Telegram

Join Whatsapp