ssc

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) से संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट को काफी आगे बढ़ा दिया गया है। पहले बीएसएससी सीजीएल आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2022 थी। और अब उम्मीदवारों के लिए बीएसएससी सीजीएल भर्ती के लिए इसे बढ़ाते हुए 1 जून 2022 तक कर दिया गया है। अब उम्मीदवार अपना आवेदन 1 जून तक सब्मिट कर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कराने की लास्ट डेट 30 मई 2022 कर दी गई है।

बिहार कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अप्रैल 2022 से शुरू हुई थी। बीपीएससी की इस भर्ती के जरिए कुल 2187 पदों को भरा जाएगा। जिनमें सबसे ज्यादा सचिवालय सहायक के 1360 पद हैं। बीपीएससी सीजीएल परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आरक्षित कैटगरी के अनुसार रिक्तियां

2187 में से 880 पद अनारक्षित हैं। 207 पद EWS, 292 बीसी, 448 ईबीसी, 71 बीसी महिला, 342 एससी व 7 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 21 से 37 वर्ष तक होनी चाहिए। अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी। पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग को तीन साल व एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच साल की छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2022 से होगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 540 रूपये, अन्य आरक्षित वर्ग के लिए 135 रुपए। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पूर्व विस्तृत भर्ती नोटिफिकेशन जरूर देखें।

पदों का विवरण

सचिवालय सहायक- 1360 (योग्यता – ग्रेजुएशन)
योजना सहायक – 125 (योग्यता – ग्रेजुएशन)
मलेरिया निरीक्षक – 74 व 19 (योग्यता – साइंस स्ट्रीम में ग्रेजुएशन)
डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड सी – 2 व 1 (ग्रेजुएशन व PGDCA/BCA/BSc IT)
कार्यालय निबंधक में अंकेक्षक – 256 व 34 (गणित के साथ स्नातक या कॉमर्स में ग्रेजुएट)
अंकेक्षण निदेशालय में अंकेक्षक – 370 व 117 (कॉमर्स, गणित, इकोनॉमिक्स या स्टैट्स में से किसी एक विषय के साथ ग्रेजुएशन)

ऑफिसियल नोटिफिकेशन

आवेदन का Direct Link

Join Telegram

Join Whatsapp