Tilka Manjhi Bhagalpur University (TMBU)

TMBU में स्नातक सत्र (2022-25) में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। बताया जा रहा ही कि एडमिशन पोर्टल पूरी तरह से छात्रों के लिए खोल दिया गया है। जहां छात्र जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान किसी भी तरह की दिक्कत होने पर हेल्प डेस्क से भी बात करने की सुविधा बताई गयी है। जिससे आप एडमिशन के लिए आवेदन और उसके पेमेंट की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं।

बता दें, तिलकामांझाी विश्वविद्यालय ने 30 अप्रैल तक आवेदन करने की आखरी तारीख रखी है। विश्वविद्यालय में ऑनलाइन काम करने वाली एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि आवेदन को सरल बनाने के लिए उसमें भरने की प्रक्रिया को कम से कम किया गया है, ताकि त्रुटि न रहे। अंग्रेजी में छात्र आवेदन भर सकते हैं। वहीं कॉलेज का विकल्प तीन से 10 तक चयन कर सकते हैं। जिस विषय से छात्र स्नातक करने वाले हैं उसके लिए कम से कम तीन विषय और अधिक से अधिक 10 कॉलेजों के नाम विकल्प के रूप में दे सकते हैं। उनमें से जिस कॉलेज के लिए छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी होगी। उसी के बाद छात्र अपना एडमिशन करवा सकते हैं।

Admission-Direct Link

ओले पोर्टल के कर्मियों ने छात्रों से अपील की है कि नामांकन की प्रक्रिया में वो अपना ईमेल अकाउंट ही इस्तेमाल करें। इससे किसी भी तरह की गड़बड़ी पर छात्रों को उनके ईमेल से संपर्क कर सूचित किया जायेगा। बता दें कि, एडमिशन पोर्टल सोमवार रात 8 बजे से एक्टिव हो गया है, जो भी छात्र आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें छह चरणों से होकर गुजरना होगा।

ऐसे करें अप्लाई :

  • विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर लिंक को ओपेन करेंगे।
  • इसके बाद ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ की प्रक्रिया शुरू करें।
  • छात्र अपना नाम, जन्म तिथि, ईमेल और पासवर्ड, मोबाइल नंबर देकर लॉगिंग करेंगें।
  • इसके बाद अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा।
  • अकाउंट एक्टिवेट के समय यूजर आईडी और पासवर्ड मांगने पर, छात्र द्वारा पूर्व में ही भरा गया यूजर ईद पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
  • अकाउंट एक्टिव होने के बाद क्रिएट न्यू अप्लीकेशन में जाकर छात्र नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर भरेंगे।
  • इसे भरकर सेव करने के बाद छात्र से एजुकेशन क्वालिफिकेशन मांगा जाएगा।
  • उसे भरने के बाद डक्यूमेंट अपलोड का ऑप्शन आएगा।
  • और इसके बाद आखरी में पेमेंट का। और इसी के साथ आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।

Join Telegram

Join Whatsapp