12 और 13 जून 2022 को होने वाली सहायक सिविल इंजीनियर बहाली की परीक्षा को बिहार लोक सेवा आयोग ने स्थगित कर दिया है। आयोग ने एक नोटिस जारी कर जानकारी दी है कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित की गई है। परीक्षा की अगली तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। BPSC को संयुक्त परीक्षा 67वीं पीटी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा को रद्द करना पड़ा, जिसमें जांच चल रही है। और इस जाँच में आयोग भी जांच के दायरे में है।
Notice For Assistant Engineer, Civil
कब होगी हाईस्कूल प्रधानाध्यापक की लिखित परीक्षा :
उच्च माध्यमिक स्कूलों (High School) में 6421 प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा (Objective) के लिए बिहार लोक सेवा आयोग ने तारीख जारी कर दी है। यह परीक्षा 31 मई को ही ली जाएगी। जिसका समय 12 बजे से 2 बजे तक होगा। इस भर्ती को लेकर कहा गया है कि हाईकोर्ट में दायर अपील से परीक्षा व परीक्षाफल प्रभावित नहीं होगा।
Notice For Headmaster in Senior Secondary Schools
बता दें कि, पटना हाईकोर्ट में दायर विभिन्न संबंधित याचिकाओं के बाद इसकी आशंका तेज हो गई थी कि कहीं परीक्षा की तिथि बदल तो नहीं दी जाएगी। जिसे आयोग द्वारा स्पष्ट करते हुए बता दिया गया है कि, प्रधानाध्यापक के पदों पर नियुक्ति और बिहार राज्य उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक नियमावली 2021 के विरुद्ध हाईकोर्ट में दर्ज याचिकाओं पर कोर्ट का अंतिम फैसला लागू होगा।
आयोग ने इसके सिलेबस के बारे में पहले ही जानकारी दे दी है कि परीक्षा सामान्य ज्ञान विषय की होगी। इसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें सामान्य अध्ययन के 100 प्रश्न और बीएड. कोर्स से संबंधित 50 प्रश्न होंगे। परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगी और बहुविकल्पीय होगी। ओएमआर शीट पर परीक्षा ली जाएगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। और प्रश्न अनुत्तरित (unanswered ) रहने पर शून्य अंक दिया जाएगा।








































