students

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCECE) 2022 के रजिस्ट्रेशन की तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब बीसीईसीई के लिए अभ्यार्थी 20 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 6 जून थी। साथ ही बीसीईसीई ने पूरे शेड्यूल में बदलाव किया है।

रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ाने के साथ-साथ फीस जमा करने की तारीखों को भी बढ़ाया गया है। अब फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 जून होगी। वहीं ऑनलाइन आवेदन में 24 जून से 26 जून तक सुधार कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 12 जुलाई को जारी होगा। परीक्षा की संभावित तिथि 24 व 25 जुलाई है।

इसके साथ ही बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के लिए 12 जून तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पहले अंतिम तिथि 7 जून थी। वहीं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 13 जून थी। आवेदन फॉर्म में ऑनलाइन सुधार 16 जून से 17 जून तक कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 27 जून तक जारी होगा। परीक्षा की संभावित तिथि 10 जुलाई बताई गई है।

Official Website

BCECE 2022 – Official Notification

DCECE 2022 – Official Notification

Join Telegram

Join Whatsapp