Home Education बिहार D.El.Ed. परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, 3 शिफ्ट में होगी...

बिहार D.El.Ed. परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, 3 शिफ्ट में होगी परीक्षा

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने D.El.Ed. का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवारों इस परीक्षा को देना चाहते हैं वह बिहार D.El.Ed. एंट्रेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

मालूम हो की इस परीक्षा का आयोजन 14 से 20 सितंबर तक किया जाएगा। जो परीक्षा 3 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। जिसमें पहला शिफ्ट सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरा शिफ्ट दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4:00 बजे से 6:30 बजे तक चलेगी।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से D.El.Ed. परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 0612 – 2232074, 2232257, 2232239 भी जारी किया गया है। अगर उम्मीदवारों को किसी भी तरीके की परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो वह इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए D.El.Ed. परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड:

सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
इसके बाद वेबसाइट पर दिख रहे D.El.Ed.जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगे जा रहे सभी विवरण को वहां पर दर्ज कर सबमिट करें।
आपके स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
इसे चेक कर लें और डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकलवा ले।

Exit mobile version