भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) ने 2325 पदों पर भर्ती निकली है। इन भर्तियों द्वारा योजना सूचना अधिकारी, योजना आयतन अधिकारी और योजना सहायक के पदों पर आवेदन किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार बीपीएनएल की आधिकारिक वेबसाइट www.bharatiyapashupalan.com पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथि
30 नवंबर 2021
योग्यता
योजना सूचना अधिकारी – ग्रेजुएशन की डिग्री। साथ में मार्केटिंग के क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए।
योजना आयतन अधिकारी – इस पद के लिए किसी प्रतिष्ठित बोर्ड से 12वीं या मार्केटिंग में डिप्लोमा एवं मार्केटिंग में अनुभव होना जरूरी है।
योजना सहायक- इस पद के लिए किसी प्रतिष्ठित बोर्ड से 10वीं या मार्केटिंग में डिप्लोमा एवं मार्केटिंग में अनुभव होना जरूरी है।
आवेदन शुल्क
योजना सूचना अधिकारी के लिए – 590 रुपये
योजना आयतन अधिकारी के लिए – 708 रुपये
योजना सहायक के लिए – 826 रुपये
सैलरी डिटेल
योजना सूचना अधिकारी – 20 हजार रुपये
योजना आयतन अधिकारी – 22 हजार रुपये
योजना सहायक अधिकारी – 25 हजार रुपये
एग्जाम पैटर्न
छात्रों के लिए 50 अंकों की कंप्यूटर बेस्ड रिटन एग्जाम होगी।
किसी भी प्रकार की निगेटिव मार्किंग गलत जवाब देने पर नहीं होगी।
ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल पूछे जाएंगे।
हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, मार्केटिंग, बेसिक प्रिंसिपल ऑफ कंप्यूटर जैसे हर विषयों से 10 सवाल पूछे जाएंगे। इन सभी सवालों के 10 अंक मिलेंगे। इन्हें पूरा करने के लिए 30 मिनट का समय उपलब्ध होगा।
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले BPNL की ऑफिशियल वेबसाइट www.bharatiyapashupalan.com पर जाएं।
होमपेज में “Apply Online” पर क्लिक करें।
एक नया टैब खुल जाएगा, इसके बाद “Apply Online Link” पर क्लिक करना होगा।
मांगे जा रहे सारे डिटेल्स को भरें।
इसके के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।
भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन
https://pay.bharatiyapashupalan.com/images/form.pdf?ref=inbound_article
ऑनलाइन आवेदन करने का Direct Link
![]()











































