job

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के सीनियर सेकंडरी स्कूलों में 6421 हेडमास्टर भर्ती की आवदेन तिथि बढ़ा दी है। इस संबंध में आयेग ने आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नोटिस जारी का है। जारी नोटिस के अनुसार बीपीएससी के जरिए शिक्षा विभाग में उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाअध्यापक के 6421 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए 4 मार्च को प्रकाशित विज्ञापन के क्रम में ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए पूर्व में 28 मार्च 2022 तक तिथि निर्धारित थी। जिसे अब बढ़ा दिया गया है। इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी अब 11 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन आवेदर में संशोधन करने की तिथि पहले 4 अप्रैल 2022 थी, जिसे अब बढ़ाकर 18 अप्रैल 2022 कर दिया गया है।

ऑफिसियल नोटिफिकेशन

इससे पहली आयोग ने आयु सीमा संबंधी नोटिस जारी किया था। आयोग ने कहा था कि पंचायती राज संस्थान एवं नगर निकाय संस्थान के तहत कार्य करने वाले शिक्षकों के लिए न्यूनतम व अधिकतम आयु सीमा का बंधेज नहीं है लेकिन 1 अगस्त 2021 को अधिकतम उम्र 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके पहले प्राचार्यों की नियुक्ति परीक्षा के आधार पर नहीं होती थी। साक्षात्कार और अनुभव के आधार पर प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति होती रही है। पहली बार 6421 प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति परीक्षा के आधार पर होगी। इस भर्ती में साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा।

Join Telegram

Whatsapp