Home Education BPSC 66th CCE Interview Date: बीपीएससी ने जारी किये इंटरव्यू की तारीख...

BPSC 66th CCE Interview Date: बीपीएससी ने जारी किये इंटरव्यू की तारीख और जरुरी दिशा निर्देश

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षाअगले महीने आयोजित होने वाली है। और इससे पहले आयोग ने 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के इंटरव्यू की तारीख और महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी कर दिया है। बीपीएससी की इस 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए 689 पदों पर नियुक्ति की जानी है।

इसके लिए बीपीएससी ने इंटरव्यू की तारीख 18 मई से 22 जून तक रखा है। इंटरव्यू दो शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे। सुबह 10.30 और दोपहर में 2.30 बजे से।बीपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर उम्मीदवार इंटरव्यू का पूरा शेडयूल चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों के इंटरव्यू लेटर एक सप्ताह पहले ही जारी किए जाएंगे।

Official Notification

उम्मीदवार अपने रोल नंबर के जरिए इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इंटरव्यू के समय डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन भी होगा। जिसमें इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत उम्मीदवारों को होगी। जिसमें Matric (Class 10) सर्टिफिकेट बर्थ डेट के वैरिफिकेसन के लिए, ग्रेजुएशन के सर्टिफिकेट, कास्ट कैटेगरी सर्टिफिकेट, EWS, PwD सर्टिफिकेट, उम्र सीमा में छूट के लिए सर्टिफिकेट, दो पासपोर्ट साइज फोटो। इसके साथ ही आपको बता दें कि सभी उम्मीदवारों को मोबाइल फोन साथ में नहीं ले जाने की सलाह दी गयी है। और कोविड-19 प्रोटोकॉल का भी पालन करना है।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version