Home Education BRO Recruitment 2022: मल्टी स्किल्ड वर्कर के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन...

BRO Recruitment 2022: मल्टी स्किल्ड वर्कर के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की आखरी तारीख …

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन यानि BRO ने 10वीं, आईटीआई (ITI), 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मल्टी स्किल्ड वर्कर (मेसन/नर्सिंग असिस्टेंट) के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए BRO द्वारा आवेदन की आखिरी तारीख को भी बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 22 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 22 जून थी।

पदों का विवरण

मल्टी स्किल्ड वर्कर (मेसन / नर्सिंग असिस्टेंट) के 302 पद

आयु सीमा

मल्टी स्किल्ड वर्कर मेसन के लिए- न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए।
मल्टी स्किल्ड वर्कर नर्सिंग असिस्टेंट के लिए – न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 27 साल होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, प्रैक्टिकल, ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले वेबसाइट haryanajobs.in पर जाएं।
यहां BRO Recruitment 2022 Multi Skilled Workerलिंक पर क्लिक करें।
आपको एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा।
इसे भरना शुरू करें।
अब फॉर्म को भरकर नीचे दिए पते पर भेजें।
पता- “Commandant, GREF CENTRE, Dighi Camp, Pune- 411015”

नोट: उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भेजते समय लिफाफे के शीर्ष पर ___ श्रेणी ___के लिए आवेदन शब्द, आवश्यक योग्यता में वेटेज ____ प्रतिशत लिखना आवश्यक है।

वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 18,000 से 56,900 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।

आवेदन फीस

जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। एसबीआई कलेक्ट के माध्यम से कमांडेंट, जीआरईएफ सेंटर, पुणे -411 015 के पक्ष में भुगतान करना होगा। एससी/एसटी उम्मीदवारों को आवेदन फीस में छूट दी गई है।

Official Notification

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version