Home Education BSF Head Constable : बीएसएफ के हेड कांस्टेबल की भर्ती के लिए...

BSF Head Constable : बीएसएफ के हेड कांस्टेबल की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में हेड कांस्टेबल के 1312 पदों पर भर्ती निकली है। बीएसएफ के द्वारा इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ के ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीएसएफ में हेड कांस्टेबल (RO/ RM) पदों के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 21 अगस्त 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 19 सितंबर 2022
लिखित परीक्षा की प्रस्तावित तिथि : 20 नवंबर 2022

पदों का विवरण

पदों की कुल संख्या : 1312 पद

हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) : 982 पद
हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) : 330 पद

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, पीईटी/पीएसटी, डॉकुमेंट वेरीफिकेशन और स्किल टेस्ट व मेडिकल टेस्ट के बाद किया जाएगा। पहले चरण में दो घंटे की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षाओं की डेट नियत समय पर जारी की जा सकती है।

शैक्षणिक योग्यता

बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थी को 10+2 के साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई का प्रमाणपत्र जरूरी है। आवेदन योग्यता व आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी यहां दिया जा रहा भर्ती नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

आयु सीमा

18 से 25 वर्ष। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।

वेतन

चयनित अभ्यर्थियों को 25500 से 81100 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

बीएसएफ भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।

Official Notification

आवेदन का Direct Link

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version