Home Education CSBC: बिहार होमगार्ड कांस्टेबल भर्ती पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

CSBC: बिहार होमगार्ड कांस्टेबल भर्ती पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

CSBC Bihar Homeguard Constable Admit Card 2022 : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग (होमगार्ड) में सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी कर दिए हैं। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपने पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Admit Card Download Link

यह परीक्षा 7 फरवरी से शुरू होंगे। जो उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं वे 3 और 4 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सीएसबीसी से संपर्क कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए होमगार्ड पुलिस कांस्टेबल के 551 पदों पर बहाली होगी। फाइनल मेरिट लिस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा में हासिल मार्क्स के आधार पर बनेगी। लिखित परीक्षा सिर्फ क्वालिफाइंग थी।

पीईटी के नियम

  • 03 फीट से कम कूदने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा।
  • नियत समय (पुरूषों के लिए 6 मिनट एवं महिलाओं के लिए 5 मिनट) में दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को गोला फेंक एवं/अथवा ऊॅंची कूद स्पर्धा/स्पर्धाओं में न्यूनतम तय मानदण्ड पूरा नहीं करने पर असफल घोषित किया जाएगा।
  • ऐसे अभ्यर्थी को अन्य स्पर्धाओं में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
  • अभ्यर्थी को सभी स्पर्धाओं में अलग-अलग सफल होना होगा।
  • मात्र गोला फेंक एवं ऊॅंची कूद में अधिकतम तीन मौका दिया जाएगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version