Home Education CSIR UGC NET 2021 का एग्जाम शेड्यूल जारी, यहां करें चेक

CSIR UGC NET 2021 का एग्जाम शेड्यूल जारी, यहां करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर CSIR UGC NET परीक्षा 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, यह परीक्षा 29 जनवरी, 15 फरवरी, 16 और 17 फरवरी, 2022 को होगी। यह एग्जाम देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

CSIR-UGC NET 2021 शेड्यूल लिंक

सीएसआईआर यूजीसी नेट 2022 एग्जाम शेड्यूल

  • 29 जनवरी, 2022, शिफ्ट 2 – अर्थ, एटमोस्फरिक, ओशियन एंड प्लांटेरी साइंसेज
  • 15 फरवरी, 2022, शिफ्ट 2 – फिजिकल साइंसेज
  • 16 फरवरी, 2022, शिफ्ट 1- मैथमेटिकल साइंसेज
  • 16 फरवरी, 2022, शिफ्ट 2- केमिकल साइंसेज
  • 17 फरवरी, 2022, शिफ्ट 1- लाइफ साइंसेसज (ग्रुप-1)
  • 17 फरवरी, 2022, शिफ्ट 2- लाइफ साइंसेसज (ग्रुप-2)

सीएसआईआर नेट परीक्षा का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और विभिन्न विश्वविद्यालयों में लेक्चरशिप (एलएस) / सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आयोजित की जाती है। वहीं यह परीक्षा 5 विषयों के लिए कराई जाती है। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011 40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को csirnet@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।

Exit mobile version